एक्सरसाइज के बाद सोने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:03

रात को सोने से पहले भूलकर भी ना करें एक्सरसाइज, हो सकते हैं ये नुकसान

क्या आप भी रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं? अगर हां, तो हो जाएं सावधान! क्योंकि ऐसा करने से आपको हो सकते है सेहत संबंधी कई नुकसान। जानें क्या कहती है नई स्टडी।

आजकल का लाइफस्टाइल पहले से काफी बदल चुका है। लोगों को अक्सर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है जिसके चलते फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। ऐसे में चलते फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भी बहुत जरूरी है कि एक्सरसाइज सही समय पर की जाए?

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है। जानें क्या कहती है नई स्टडी।

इस स्टडी के मुताबिक रात के समय एक्सरसाइज करने से आपकी हार्टबीट बढ़ जाती है जिससे सोने में परेशानी हो सकती है। आमतौर पर एक्सरसाइज करने से डिहाइड्रेशन हो जाता है और शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज होते है जिससे आप अलर्ट रहते हैं। जिम में तेज रोशनी और स्ट्रेस हार्मोन मेलाटोनिन (स्लीप हार्मोन) को बनने से रोकते हैं।

इन कारणों से रात को नहीं करना चाहिए वर्कआउट

एक्सरसाइज से एड्रेनल ग्लैंड एड्रेनालाईन का उत्पादन करने के लिए सक्रिय हो जाती है, जिससे हार्टबीट बढ़ जाती है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन के स्तर और रक्त के प्रवाह को भी बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद में खलल आ सकता है।
एक्सरसाइज के बाद नर्वस सिस्टम को नॉर्मल होने में समय लग सकता है और इस दौरान शरीर में कंपन और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है जिससे रात के समय अच्छी नींद नहीं आने जैसी समस्या हो सकती है।
इंटेंस वर्कआउट जैसे रनिंग, स्विमिंग या हैवी वेट लिफ्टिंग से आपकी मसल्सब्रेक होती हैं। मसल्स हेल्दी रहें और मसल गेन हो, इसके लिए आराम करना जरूरी होता है लेकिन सोने से पहले एक्सरसाइज से यह प्रोसेस सही तरीके से नहीं हो पाता और मसल गेन कम हो जाता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने से कम से कम तीन घंटे पहले एक्सरसाइज करनी चाहिए।
इसके साथ ही अपनी मसल्स को रिलैक्स करने के लिए गर्म पानी से नहाएं। इसके अलावा नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकते हैं जो शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info